---Advertisement---

स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा .. 8 युवतियों पर कार्रवाई

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4575935

डेस्क खबर खुलेआम

भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र स्थित सूर्या टीआई मॉल के सेकंड फ्लोर पर संचालित एक स्पा सेंटर में पुलिस ने औचक दबिश देकर जांच की। स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियां संचालित होने की शिकायत के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और परिसर की जांच करते हुए वहां मौजूद युवतियों व अन्य लोगों से पूछताछ की।पुलिस की कार्रवाई से स्पा सेंटर में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान करीब 7 से 8 युवतियों के खिलाफ बाउंड ओवर यानी मुचलका पाबंद करने की कार्रवाई की गई। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौके पर फिलहाल किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में इस कार्रवाई को सेक्स रैकेट के खुलासे के तौर पर नहीं देखा जा रहा है।मामले में मॉल प्रबंधन की ओर से भी जानकारी सामने आई है।

प्रबंधन के मुताबिक जिस परिसर में स्पा सेंटर संचालित हो रहा था, वह मॉल प्रबंधन की सोल्ड प्रॉपर्टी है। प्रबंधन का दावा है कि परिसर की बिजली और पानी की सप्लाई बंद कर दी गई थी। इसके बावजूद वहां लोगों की मौजूदगी मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं।पुलिस अब इस पहलू की भी जांच कर रही है कि बिजली और पानी की आपूर्ति बंद होने के बावजूद परिसर का इस्तेमाल किस तरह किया जा रहा था और वहां गतिविधियां किसके द्वारा संचालित की जा रही थीं।यह कार्रवाई एएसपी सिटी शोभराज अग्रवाल के निर्देशन में की गई। टीम में भिलाई नगर सीएसपी निशांत पाठक, डीएसपी IUCAW भारती मरकाम, सुपेला थाना प्रभारी एसएन सिंह और स्मृति नगर चौकी प्रभारी अमित अंडानी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।सीएसपी निशांत पाठक ने कहा कि शहर में स्पा सेंटरों की आड़ में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की शिकायत मिलने पर पुलिस तत्काल जांच करेगी और तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ऐसे स्थानों की लगातार चेकिंग भी की जाएगी।फिलहाल पुलिस स्पा सेंटर के संचालन, वहां मौजूद लोगों और परिसर के उपयोग से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस ने दोहराया है कि अब तक किसी अनैतिक गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई है। जांच में आगे कोई तथ्य सामने आने पर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment