---Advertisement---

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार .. 9 आरोपी के साथ मैनेजर व महिला दलाल गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4166258

खबर खुलेआम

भिलाई – मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ली वेलनेस स्पा सेंटर, जुनवानी, भिलाई में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना पर स्मृतिनगर पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर मौके पर रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर मैनेजर तनय सोनी द्वारा पैसे लेकर देह व्यापार के लिए महिलाओं को उपलब्ध कराने तथा महिला दलाल हेमा सिंह उर्फ प्रीत के माध्यम से लड़कियां उपलब्ध कराए जाने की जानकारी सामने आई। मौके से उपरोक्त आरोपियों के अतिरिक्त ग्राहक एवं अन्य संबंधित व्यक्ति पाए गए। पुलिस द्वारा मौके से 19 नग मोबाइल फोन, लगभग 4,00,000/- रुपये कीमत, ग्राहकों से प्राप्त 1,900/- रुपये नगद, ग्राहकों एवं देह व्यापार के लिए आने वाले व्यक्तियों की जानकारी से संबंधित सामग्री, आपत्तिजनक सामग्री एवं अन्य दस्तावेज जप्त किए गए हैं। आरोपियों के विरूद्ध अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
स्पा सेंटर की आड़ में ग्राहकों से पैसे लेकर महिलाओं को देह व्यापार के लिए उपलब्ध कराया जाता था। महिला दलाल के माध्यम से महिलाओं/लड़कियों को बुलाकर ग्राहकों से संपर्क कराया जाता था तथा स्पा सेंटर मैनेजर द्वारा इस गतिविधि का संचालन किया जा रहा था। आरोपी का नाम : 1. तनय सोनी, उम्र 23 वर्ष, निवासी पद्मनाभपुर महाराजा चौक, मनमोहन स्वीट्स के पीछे, प्लॉट नं. 355, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग। 2. हेमा सिंह उर्फ प्रीत, उम्र 32 वर्ष, निवासी अहमद अली का किराये का मकान, राधिका नगर, मैत्री विहार गार्डन के पास, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग; स्थायी पता अमरोहा, जिला फतेहगढ़ साहिब, पंजाब। 3. रूपेन्द्र जंघेल, उम्र 39 वर्ष, निवासी अनुभा रेसिडेंसी, प्लॉट नं. 19, जुनवानी, थाना सुपेला, जिला दुर्ग। 4. रितिक सोनी, उम्र 26 वर्ष, निवासी राम नगर, शिव मंदिर के पास, उरला, दुर्ग, थाना सिटी कोतवाली, जिला दुर्ग। 5. दिनेन्द्र कुमार सोनी, उम्र 27 वर्ष, निवासी पोटिया कला, पुरानी बस्ती, वार्ड नं. 14, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग। 6. हेमंत सिन्हा, उम्र 28 वर्ष, निवासी वृंदा नगर, बोर्सी, दुर्ग, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग। 7. अविनाश शर्मा उर्फ अभी, उम्र 32 वर्ष, निवासी मकान नं. बी/27, कैलाश नगर, हाउसिंग बोर्ड, थाना जामुल, जिला दुर्ग। 8. आनंद कुमार, उम्र 31 वर्ष, निवासी वैशाली नगर, कन्या शाला स्कूल के सामने, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग। 9. अरुण पाण्डेय, उम्र 24 वर्ष, निवासी स्मृति नगर चौक, फायर पान के पीछे, स्मृति नगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।

4164384
Screenshot 2026 08 12 10 26 31 39 3a637037d35f95c5dbcdcc75e697ce91

जप्त सामग्री : 1. 19 नग मोबाइल फोन, कीमत लगभग 4,00,000/- रुपये। 2. ग्राहकों से प्राप्त 1,900/- रुपये नगद। 3. ग्राहकों एवं देह व्यापार के लिए आने वाले व्यक्तियों की जानकारी संबंधी सामग्री। 4. आपत्तिजनक सामग्री एवं अन्य दस्तावेज।

4158718
4158722
4158723
4158724

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment