---Advertisement---

समाज में शांति और सुरक्षा पहली प्राथमिकता – राम किंकर यादव थाना प्रभारी

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

desk khabar khuleaam

घरघोड़ा …… नव पदस्थ घरघोड़ा थाना प्रभारी रामकिंकर यादव ने आज पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि समाज में शांति सुरक्षा करना पहली प्राथमिकता है। न्याय के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाया जायेगा , घरघोड़ा थाना प्रभारी यादव ने 25 अक्टूबर गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। चार्ज लेने के बाद उन्होंने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति जानी और जल्द दौरा करने की बात कही। बता दें कि घरघोड़ा ब्लॉक के करीब 42 पंचायत और 200 से ज्यादा गांव इस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं।गुरुवार को चार्ज लेने के बाद नवथाना प्रभारी राम किंकर यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र में अमन, शांति के साथ सामाजिक तत्वों पर विशेष लगाम लगाई जाएगी। क्षेत्र में अवैध गतिविधियां चलने नहीं दी जाएगी। आम जनता का भरोसा कायम रखा जाएगा,।उन्हाेंने बताया कि घरघोड़ा क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से बड़ा क्षेत्र हैं। यहां कानून व्यवस्था चाक चौबंद रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। क्षेत्र में सतत रात्रि कालीन गश्त की जाएगी। जनता और पुलिस के बीच बेहतर संबंध बनाए जाएंगे, ताकि अपराधों में कमी आ सके। थाने में आए फरियादियों के साथ विनम्रता पूर्वक व्यवहार किया जाएगा, उनकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जायेगा।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment