---Advertisement---

चावल वाले बाबा गिरफ्तार .. दर्द का इलाज के लिए पहुंची महिला से दुष्कर्म

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3439244

डेस्क खबर खुलेआम

महासमुंद जिले मे खुद को ज्योतिषाचार्य बताने वाले और ‘चावल वाले बाबा’ या ‘चाय वाले बाबा’ के नाम से पहचान रखने वाले नरेंद्र नयन शास्त्री को महासमुंद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। बागबाहरा थाना क्षेत्र की एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे रायपुर के सिलयारी क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया है।जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 6 मई को बागबाहरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

3444711
3444714

महिला का आरोप है कि वह लंबे समय से शरीर में दर्द (बॉडी पेन) की समस्या से परेशान थी और उपचार व समाधान की उम्मीद में नरेंद्र नयन शास्त्री के संपर्क में आई थी। इसी दौरान आरोपी ने इलाज और राहत दिलाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ बार-बार शारीरिक शोषण किया।नरेंद्र नयन शास्त्री ग्रामीण इलाकों में कथावाचन, धार्मिक कार्यक्रम और ज्योतिषीय परामर्श के लिए जाना जाता था। वह चावल और लाल फूल देकर लोगों का भूत, भविष्य और वर्तमान बताने का दावा करता था, जिसके कारण वह ‘चावल वाले बाबा’ और ‘चाय वाले बाबा’ के नाम से चर्चित हो गया था।फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही प्रकरण से जुड़ी अन्य जानकारियां सार्वजनिक की जाएंगी।गौरतलब है कि हाल के वर्षों में छत्तीसगढ़ में धर्म और चमत्कार के नाम पर लोगों को गुमराह करने वाले कई कथित बाबाओं पर कार्रवाई हुई है। इससे पहले जांजगीर-चांपा जिले में एक कथित ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया गया था, वहीं डोंगरगढ़ में धर्म के नाम पर अश्लील गतिविधियों में शामिल एक पाखंडी बाबा के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की थी।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment