---Advertisement---

ट्रक की चपेट मे आये हवलदार की मौत .. पुलिस जाँच मे जुटी

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3337835

डेस्क खबर खुलेआम

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नेशनल हाइवे 53 पर आज दर्दनाक सड़क घटना सामने आया है जिसमे बाइक सवार हवलदार ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई है । मृतक कि पहचान दयासागर भोई के रूप मे कि गई है। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन के साथ फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। यह घटना सांकरा थाना क्षेत्र में हुई है।जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान दयासागर भोई के रूप में हुई है जो पुलिस में हवलदार पद पर पदस्थ थे और वर्तमान में थाना बागबाहरा में अपनी सेवाएं दे रहे थे। रविवार दोपहर 12 से 1 बजे के बीच वो किसी काम से बल्दिडिह से सांकरा की ओर जा रहे थे, इसी दौरान बल्दीडीह स्थित जोंक नदी के पास उनकी बाइक विपरीत दिशा से आ रही ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सांकरा थाने के थानेदार उत्तम तिवारी ने बताया की हादसे की सूचना मिलते ही सांकरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के पिथौरा भेजा है, जहां पंचनामा तैयार कर पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और ट्रक चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। साथी पुलिसकर्मियों और परिचितों ने निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment