---Advertisement---

अधेड़ की हत्या .. ग्राम कोटवार , पुत्र एवं नाबालिक गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3348674

खबर खुलेआम

निरंजन गुप्ता / प्रदीप धोबा

1 जून, रायगढ़* । तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम उरबा में हुए हत्या के मामले का तमनार पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम का कोटवार हरिराम चौहान, उसका पुत्र आकाश चौहान तथा एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा एवं चाकू भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 30 मई 2026 की रात्रि थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम उरबा निवासी दामोदर राठिया (37 वर्ष) को गंभीर चोटों की अवस्था में अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ तत्काल ग्राम उरबा पहुंचे। जांच के दौरान पता चला कि दामोदर राठिया की मृत्यु हो चुकी है। मृतक के बहनोई अवधराम राठिया निवासी गंजपुर, लैलूंगा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी छोटी बेटी के साथ दामोदर राठिया के घर गया था रात्रि ग्राम उरबा के कोटवार हरिराम चौहान, उसका पुत्र आकाश चौहान तथा एक नाबालिग दामोदर राठिया के साथ मारपीट कर रहे थे। इसी दौरान आकाश चौहान और नाबालिग ने चाकू से तथा हरिराम चौहान ने डंडे से हमला किया। बीच-बचाव करने पर रिपोर्टकर्ता के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसे चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल दामोदर राठिया को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट पर थाना तमनार में अपराध क्रमांक 122/2026 के तहत धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई में सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पृथक-पृथक पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना की रात दामोदर राठिया ने हरिराम चौहान को भोजन के लिए बुलाया था। भोजन के बाद उपयोग किए गए पत्तल को बाहर फेंकने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। इसी दौरान हरिराम चौहान, आकाश चौहान और नाबालिग ने लाठी-डंडे एवं चाकू से हमला कर दामोदर राठिया को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी हरिराम चौहान (60 वर्ष), आकाश चौहान (22 वर्ष) तथा विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर उनके मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त डंडा एवं चाकू बरामद किया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पूरे मामले के त्वरित खुलासे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव, सहायक उप निरीक्षक शशिदेव भोई, प्रधान आरक्षक हेम प्रकाश सोन, बनारसी लाल सिदार, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिदार, पुरुषोत्तम सिदार, रंजीत भगत एवं डोल नारायण सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* — क्षणिक आवेश में की गई हिंसा हत्या, जेल और पूरे परिवार के बिखराव का कारण बनती है। किसी भी विवाद का समाधान कानून और संवाद के माध्यम से करें। कानून हाथ में लेने वालों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।”*

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment