पत्थलगॉव में विधायक गोमती दहाड़ी , कही बड़ी बात ….

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

कोतबा :- सरकार में कुर्सी मिलने के बाद कई लोग चूड़ी पहन कर बैठ जाते है। मैं नारी हूँ, मैं चूड़ी जरूर पहनती हूँ लेकिन चूड़ी पहन कर बैठने वालो में से नही हूँ एक मर्दानी कैसे काम करती है। इसका जीता जागता उदाहरण हूँ। इस क्षेत्र में 40 साल जिन योजनाओं के लाभ से जनता वंचित रही है। जो काम 20 साल पहले हो जाने चाहिए थे। आज तक क्षेत्र की जनता वंचित है। उन सभी कामो को 5 साल में मैं लेकर आऊँगी और पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में कल्पना से अधिक विकास की गंगा बहाने वाली है विष्णु देव सरकार ये बाते सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष व पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने कोतबा नगर पंचायत के करोड़ों कार्यो के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान जनता को सम्बोधित करते हुए बातें कही।

विदित हो कि कोतबा नगर पंचायत अंतर्गत सभी 15 वार्डो में अधोसंरचना 14वे/15वे वित्त मद अंतर्गत सीसी रोड, आरसीसी नाली ,गार्डवाल,पुलिया निर्माण कार्य कुल दो करोड़ अड़तालीस लाख अड़तीस हजार की लागत से होने वाले विकास कार्यो का भूमिपूजन नगर से सति घाट स्थित पुष्प वाटिका ने किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची विधायक गोमती साय सबसे पहले सति घाट में कंवर समाज का सामुदायिक भवन का भूमि पूजन कर आधार शिला रखी। जिसके बाद सति घाट शिवधाम में दर्शन कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।

जहाँ मन्दिर समिति के कार्यकर्ताओं ने साल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया उसके बाद नगरीय क्षेत्र में होने वाले 24838000/- की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओ सहित आम जनता द्वारा आत्मीय स्वागत कर पुष्पगुच्छ भेंट किया गया। वही महिला मोर्चा द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। भारत माता व छत्तीसगढ़ महतारी के तैलिय चित्र में माल्यार्पण कर पूजन कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्रीमती गोमती साय ने बताया कि करोड़ों की लागत से से सति घाट स्थिति स्टाप डेम नहर जीर्णोद्धार कार्य,कोतबा से बागबहार पहुंच मार्ग सहित अनेक विकास कार्य कोतबा नगर क्षेत्र के लिए स्वीकृति हो गए है। पत्थलगांव विधानसभा में 2024-25 वर्ष में मुख्य फोकस सड़कों के निर्माण कार्य करने का लक्ष्य था जो 50% तक कार्य स्वीकृति हो गए है वितीय वर्ष 2025-26 में में मेरा मुख़्य फोकस हर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने होगा जिसमें हर घर मे पेयजलापूर्ति होगी। जो कार्य 40 सालो में नही हुए वे 5 साल में पूरे होंगे। कोतबा में विकास का मिल का पत्थर लगाने का कार्य भाजपा के यशश्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुरू कर दिया है नगर में अपैक्स बैंक खोलने की घोषणा हो या प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाने की घोषणा हो सभी कार्यो का लाभ क्षेत्र की जनता को आने वाले समय मे मिलने वाला है। वही आज छत्तीसगढ़ का लोकपर्व छेरछेरा की समस्त जनता व क्षेत्रवासियों व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देती हूं दान के इस महापर्व पर सभी बुजुर्गों माताओ सज्जनों को कम्बल वितरण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रशाशक प्रांजल मिश्रा के प्रतिनिधि कृष्ण मूर्ति दीवान नपं सीएमओ टी. रा. यादव, सहित नगर के पार्षदगण भाजपा के कोतबा मण्डल अध्यक्ष जागेश्वर यादव उमाशंकर भगत साँवरिया अग्रवाल सुदर्शन पटेल जयशंकर झां हेमवती भगत सकीला कंवर अजय गुप्ता विजय शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व नगर के वरिष्ठ नागरिक आम जनता हजारो की संख्या में उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment