---Advertisement---

नदी किनारे झाड़ियों में मिली लाश .. पुलिस जाँच में जुटी

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3954801

खबर खुलेआम

धरमजयगढ़ से विशेष सहयोगी – राजू यादव

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की रैरुमाखुर्द चौकी से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है जिसमे थाना क्षेत्र अंतर्गत आठ दिनों से लापता किसान का शव मांड नदी के किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भालूपखना निवासी 57 वर्षीय मानसाय मांझी 17 जुलाई को अपने चचेरे भाई के घर जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद 23 जुलाई को चौकी रेसामखुर्द में गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।शनिवार 25 जुलाई की शाम करीब 4 बजे ग्राम चिड़ोडीह निवासी एक ग्रामीण ने अपने खेत की ओर जाते समय मांड नदी के बहते पानी से किनारे कोहा पेड़ के पास एक शव देखा। मृतक कि पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान मानसाय मांझी के रूप में की है। मृतक की पत्नी पंचोबाई मांझी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके पति की किसी से कोई दुश्मनी या विवाद नहीं था। उन्होंने आशंका जताई कि नदी के बहते पानी में डूबने से उनकी मौत हुई है तथा किसी पर कोई संदेह नहीं होने की बात कही।पुलिस के अपने प्रथम दृस्टिया मृतक कि मौत पानी में डूबने से होना बताया जा रहा है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पंचनामा भरकर मामले की जांच करवाई में जुट गई है पुलिस कि जाँच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment