जशपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जहाँ एक नाबालिग लड़के की बोरे में बंद लाश मिली है । यहाँ के डीपीएस स्कूल के पीछे मधुबन टोली में बोरे में बंद नाबालिग लड़के के शव की पहचान की जा चुकी है।मृतक जशपुर का रहने वाला है । वह दो दिन से घर मे नहीं था परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी क्रम में 31 अक्टूबर गुरुवार की शाम को उसकी लाश बोरे में बंद मिली । मामले की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुँच गई है । मामले की जाँच शुरू कर दी गयी है । बहरहाल इस घटना के बाद शहर में सनसनी का माहौल है ।
Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।