---Advertisement---

प्यार मे फसाया .. युवती को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3247952

खबर खुलेआम

निरंजन गुप्ता तमनार / प्रदीप धोबा पुंजपथरा

रायगढ़, 23 मई 2026 थाना तमनार पुलिस ने युवती से दुष्कर्म की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक तिग्गा (31 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।पीड़ित युवती ने कल थाना तमनार में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत किया, थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी से विस्तृत बयान कराया गया। युवती ने अपने बयान में बताया कि वह आरोपी दीपक तिग्गा को लंबे समय से जानती थी। वर्ष 2017 में आरोपी ने उससे प्रेम प्रस्ताव रखकर शादी करने का वादा किया और फरवरी 2017 में घर में माता-पिता के नहीं रहने पर पहली बार शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद आरोपी लगातार शादी करने का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता द्वारा जब आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया गया तो आरोपी दीपक तिग्गा ने उसे अपने साथ रखने से साफ इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा अपराध क्रमांक 107/2026 धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया और आज उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment