
खबर खुलेआम
निरंजन गुप्ता रायगढ़ / प्रदीप धोबा पूंजीपथरा
रायगढ़। रायगढ़ जिला के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के ग्राम डारआमा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम डारआमा निवासी दौलत राम धनवार (35 वर्ष), पिता श्यामलाल धनवार, दाना लेने के लिए घर से निकले था । देर रात लगभग 1 बजे के आसपास वे ट्रैक्टर से वापस घर लौट रहा था । रास्ता संकरा और फिसलन भरा होने के साथ ही बारिश होने के कारण ट्रैक्टर पर नियंत्रण खो बैठा।

नियंत्रण बिगड़ने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक दौलत राम ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और इंजन के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव का पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए घरघोड़ा भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।












