प्रदेश उपाध्यक्ष अजजा मोर्चा व जिला पंचायत सदस्य सालिक साय के कार्यलय में लोगो का हुजूम उमड़ रहा

Advertisement Carousel
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20240104 WA0017

कांसाबेल – प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अजजा मोर्चा व जिला पंचायत सदस्य सालिक साय के कार्यलय में लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा है। जब से जशपुर जिले के कुनकुरी क्षेत्र से विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री के रूप में प्रतिनिधित्व मिला है लोगो को उम्मीदें बढ़ गई है उम्मीदों को पूरा करने के लिए लोग क्षेत्र के लोगो से सीधे मिलने वाले जन नेता प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अजजा मोर्चा जिला पंचायत सदस्य सालिक साय से मिलकर अपनी समस्या से अवगत करा रहे है । जन समस्याओं के निराकरण के लिए जिले में जाना पहचाना नाम सालिक साय के कार्यशैली से क्षेत्र के लोग अच्छी तरह से परिचित होने के कारण जशपुर रायगढ़ अपितु अम्बिकापुर जिले के लोग भी बड़ी संख्या में लोग अपने निजी सार्वजनिक मामले राजस्व विभाग स्वास्थ्य विभाग और जनपद पंचायत थाना से संबंधित समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में लोग सुबह से सालिक साय के कार्यलय में पहुँच रहे है । जन सेवक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जिला पंचायत सालिक साय तत्परता पूर्वक लोगो की समस्याओं के निदान कर आने वालों को संतुष्ट कर रहे है । सालिक साय के पास समस्याओं के निदान मिलने से पीड़ित पक्ष संतुष्ट होकर वापस अपने घर लौट रहे है ।

IMG 20240104 WA0019

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment