---Advertisement---

पार्षद और भाजयुमो अध्यक्ष भोलू उरांव ने नगर पंचायत सीएमओ पर लगाए गंभीर आरोप , एसडीएम से शिकायत

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3099225

खबर खुलेआम

तघरघोड़ा। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा नगर पंचायत की सीएमओ श्रीमती पुष्पा खलखो के खिलाफ जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से दुर्व्यवहार करने तथा जनसमस्याओं का निराकरण नहीं करने का आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) घरघोड़ा को शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है।शिकायत पत्र में वार्ड क्रमांक 03 के पार्षद भोलू उरांव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया है कि सीएमओ द्वारा आए दिन जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से अभद्र व्यवहार किया जाता है।

3098975

शिकायत में उल्लेख किया गया है कि 11 अप्रैल 2026 को वार्ड क्रमांक 03 के पार्षद भोलू उरांव एवं आकाश लहरे नल कनेक्शन के संबंध में चर्चा करने सीएमओ कार्यालय पहुंचे थे, जहां उनके साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार किया गया और कार्यालय से बाहर जाने तक के लिए कहा गया।जनप्रतिनिधियों ने यह भी आरोप लगाया कि नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 03 एवं 04 में पिछले तीन माह से पेयजल समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक समाधान नहीं किया गया है। इसके कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।शिकायतकर्ताओं ने मामले को गंभीर बताते हुए सीएमओ पुष्पा खलखो के खिलाफ उचित जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। आवेदन पत्र में कई पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों के हस्ताक्षर भी शामिल हैं।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment