---Advertisement---

विजय लक्ष्मी चौहान ने महापौर पद के लिए भाजपा से टिकट के लिये ठोका दावा

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

रायगढ़ – निकाय चुनाव की बिगुल बजते ही राजधानी में दावेदारों ने वरिष्ठ नेताओं के घरों में दस्तक देना शुरू कर दिया है। रायपुर से लेकर जिला स्तर में महापौर पद एससी मुक्त के लिए आरक्षित की गई है। कांग्रेस भाजपा में महापौर पद के लिए दावेदारों की होड़ बढ़ गई है। जिसमें पूर्व विधायक जननेता रोशन लाल अग्रवाल के करीबी विजय लक्ष्मी ने भी महापौर पद के लिए भाजपा से दावेदारी करते हुए हुंकार भर दी है। रायगढ़ में महापौर सीट के लिए आरक्षण हो चुका है। इस बार रायगढ़ महापौर पद के लिए एससी मुक्त सीट है। ऐसे में अब दावेदारों की लाइन बढ़ सकती है। इस बार मेयर सीधे जनता ही चुनेगी। ऐसे में कई नेता अब मेयर टिकट की भी दावेदारी कर रहे हैं। दावेदार रायपुर से लेकर दिल्ली तक दौड़ लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि, बीजेपी कमेटी बनाकर अलग-अलग जिलों में महापौर पद के प्रत्याशी का नाम फाइनल करेगी। इनमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की पत्नियां और लंबे समय से पार्टी में सक्रिय महिला नेता भी शामिल हैं। इस बीच भाजपा महिला नेत्री विजय लक्ष्मी चौहान भी सक्रिय दावेदार के रूप में संभावित उम्मीदवार बनकर सामने आई हैं। विजय लक्ष्मी के हुंकार भरने से राजनीति में उबाल आ गया है। उनकी दावेदारी को लोग मजबूत मान रहे। वही महिला नेत्री ने भी अपनी दावेदारी पेश कर पार्टी के निर्देश के परिपालन कर विकास करने की बात कह रही है।2007 से भाजपा में सक्रियता के साथ निभा रही है हर दायित्व विजय लक्ष्मी 2007 से 2011 तक में भाजपा का सदस्य रही है।2012 भाजपा महिला मोर्चा सदस्य रही हूँ। इसके अलावा वर्ष 2013 चौहान समाज सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता रहीं । 2014 से 15 तक भाजपा विधान सभा और लोक सभा बुथ अध्यक्ष एवं चुनाव में भाजपा को जीत दिलोने पन्ना प्रभारी संयोजक मे महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। वर्तमान में भी वह पूरी तरह से सक्रिय है। पार्टी ने बढ़ाया कद दिए कई जिम्मेदारी विजय लक्ष्मी एक कार्यकर्ता के तौर पर भाजपा में शामिल हुई उसके बाद कड़ी मेहनत , पार्टी के द्वारा दिए गए जिम्मेदारी को पूरी तन्मयता के साथ निभाते हुए कार्य की इसका प्रसिद्ध दिया रहा की पार्टी ने भी उसका हौसला बढ़ाते हुए कई पद से उन्हें नवाजा है। जिसमे वर्ष 2015 में नगर मंडल अध्यक्ष रहीं, फिर 2015 शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला विकास समिति अध्यक्ष, 2016 पूर्व सदस्य मुख्य मंत्री कन्य विवाह योजना, आदिवासी छात्रावास विकास समिति का सदस्य बनी। सामाजिक स्तर में भी मजबूत पकड़महिला नेत्री वर्ष 2017 चौहान समाज महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनी ।जिसमें समाज के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य को भी किए। इसके अलावा 1995 से अब तक अग्रसेन सेवा संघ की सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षिका एवं संचालिका का कार्यरत है।2016 प्रदेश स्तरीय चौहान समाज के द्वारा रायपुर मे सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सम्मानित भी हुई है। यह उनके सामाजिक भूमिका को बयां करता है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment