
खबर खुलेआम
धरमजयगढ़। रायगढ़ जिला में एसएसपी शशि मोहन सिंह के द्वारा पशु तस्करी को लेकर जिला के सभी थान प्रभारियों को कार्यवाई करने के सख्त निर्देश जारी किये गए है। एसएसपी के पदस्थापना के बाद से पशु तस्करी पर पुलिस लगातार कार्यवाई कर रही है इस कड़ी में मुखबिर की सूचना पर बीती रात धरमजयगढ़ पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए छाल थाना क्षेत्र के ग्राम कीदा से पुरुंगा के बीच मवेशी लोड ट्रक को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान ट्रक क्रमांक CG 14 D 0739 के साथ पल्सर बाइक क्रमांक CG 13 BE 0803 भी पुलिस ने बरामद की। पुलिस और डायल 112 की टीम की घेराबंदी के बीच अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर दोनों वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए।पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। तस्करी में शामिल लोगों की पहचान और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।












