
खबर खुलेआम
घरघोड़ा। थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक सड़क हादसे में रायकेरा के पूर्व सरपंच मोमराज राठिया की मौत हो गई। यह हादसा 23 अप्रैल को कोटरीमाल के पास उस समय हुआ, जब वे बाइक से अपने घर लौट रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, अचानक सड़क पर दो मवेशी आपस में लड़ते हुए उनकी बाइक से टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोमराज राठिया बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि करीब आधे घंटे तक मदद मौके पर नहीं पहुंच सकी।
घायल अवस्था में अकेले पड़े मोमराज राठिया के सिर में गहरी चोट लगी थी, जिससे उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई।बाद में उन्हें घरघोड़ा से रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान वे कोमा में चले गए। लगातार प्रयासों के बावजूद डॉक्टरों की टीम उन्हें बचा नहीं सकी और इलाज के दौरान आज 25 अप्रैल 2026 को लगभग सुबह 8 बजे के आसपास मौत हो गई ।











