घरघोड़ा महिला बाल विकास विभाग में विकास खंड स्तर के 49 आंगनवाड़ी केन्द्रो में सहायिका के पद पर भर्ती करने के लिये आवेदन आमंत्रण किया गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार सहायिका पद भर्ती होने कि खबर से जनपद में बैठे जनप्रतिनिधि और जनपद से बाहर बैठे कुछ लोग क्षेत्र में नौकरी का झाँसा देकर उसूली करने वाले दलाल सक्रिय हो गये है अपने अपने सम्पर्क सूत्रों के माध्यम से आवेदकों तक पहुंचकर मोटी रकम कि मांग करने कि जानकारी सामने आ रही है। कुछ आवेदको ने नाम न छापने कि शर्त पर बताया कि कुछ जनपद के कुछ लोगों के नाम से हमसे सम्पर्क कर भर्ती के लिये 30 से 50 हजार रूपये तक मांगने कि बात कही गई है।
Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।