---Advertisement---

भाजपा ने युवा चेहरे पर जताया भरोसा .. सहकारिता प्रकोष्ठ में दीपक अग्रवाल बने जिला सह संयोजक

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2864714

खबर खुलेआम

घरघोड़ा। भारतीय जनता पार्टी ने किसानों के बीच अपनी पकड़ को और मजबूत करने के उद्देश्य से सहकारिता प्रकोष्ठ में नई नियुक्ति करते हुए युवा व्यवसायी दीपक अग्रवाल को जिला सह संयोजक के पद पर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को संगठन की ग्रामीण और कृषि क्षेत्र में बढ़ती सक्रियता के रूप में देखा जा रहा है।दीपक अग्रवाल बचपन से ही भाजपा विचारधारा से जुड़े रहे हैं और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा लगातार बनी रही है। उनकी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान की अनुशंसा पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।नई जिम्मेदारी मिलने के बाद माना जा रहा है कि दीपक अग्रवाल सहकारिता, विपणन और कृषि से जुड़े मुद्दों में जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। वहीं, नियुक्ति पर दीपक अग्रवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment