
डेस्क खबर खुलेआम
हाथीयों का तांडव रुकने का नाम नही ले रहा आज फिर सुबह बुजुर्ग ग्रामीण को उतारा मौत के घाट वही पत्नी ने भागकर अपनी जान बचाई है बात दे कि धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज से सामने आ रही है जहां जंगल में डोरी बिनने गए ग्रामीण को हाथी ने पटक पटक कर मौत के घाट उतार दिया है आपको बता दे की बोजिया निवासी एतवार सिंह बरेठ अपनी पत्नी के साथ आज सुबह अपने खेत के पास निंगा बहरी में डोरी बिनने के लिए गया था और इसी दौरान हाथियों के झुंड से ग्रामीण का सामना हो गया जिसके बाद हाथियों ने ग्रामीण को पटक पटक कर मार डाला वहीं इतवार सिंह की पत्नी वहां से किसी तरह बचकर भाग गई।

पावेल अग्रवाल की रिपोर्ट











