
खबर खुलेआम
प्रमोद प्रधान लैलूंगा से
लैलूंगा* वोट चोरी के आरोपों को लेकर देशभर में चल रहे राजनीतिक घमासान के बीच लैलूंगा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को स्थानीय बस स्टैंड चौक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कड़ी निंदा की। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग उठाई।विरोध प्रदर्शन में पूर्व विधायक हृदयराम राठिया, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शौकी प्रधान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र साह, उपाध्यक्ष सतीश शुक्ला, मंडल अध्यक्ष शंकर यादव, महामंत्री प्रमोद प्रधान, शिवशंकर पैकरा, जगदीश सिदार, चक्रधर सिदार, ललित राठिया, आलोक गोयल, करम सिंह अगरिया, आकृत सारथी, शुभम गुप्ता, अपरांश सिन्हा, रोशन साहू, तेजस बंजारे, प्रकाश शर्मा, गुरुदेव राठिया, हरीश पैंकरा, विक्की वैष्णव, भूवेश राठिया, गणेश सिदार, अमित पैंकरा, हीरालाल राठिया, संजय कुर्मी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






