
डेस्क खबर खुलेआम
छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस एक बार फिर से विवादों में है। पुलिस पर शराब के नशे में कथित मारपीट और बदसलूकी करने के गम्भीर आरोप लगे हैं। पीड़ितों ने SP ऑफिस में इसकी शिकायत की है, जिसके बाद इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कही गई है।
शिकायत लेकर SP ऑफिस पहुंचे पीड़ित
दरअसल, चन्द्रमेढा गांव के रहने वाला विजय दुबे अपनी मां उर्मिला दुबे के साथ शिकायत करने एसपी कार्यालय सूरजपुर पहुंचा। पीड़ित का आरोप है कि वह जब अपने घर से जरही की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में पलमा चौक पर चेंद्रा चौकी के पुलिसकर्मी आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।शराब के नशे में मारपीट करने का आरोपवहीं जब पीड़ित उनके पास पहुंचा तो वह किसी बात को लेकर नाराज हो गए और ज्यादा बोलता है कि बात कहते हुए उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। इस मारपीट में उसके हाथ में गम्भीर चोट आई है। वहीं शराब के नशे में पीड़ित की मां के साथ भी पुलिसकर्मियों की ओर से मारपीट और बदसलूकी करने का आरोप है।
पुलिसकर्मी का माफी मांगते वीडियो वायरल
इस घटना के बाद माफी मांगते पुलिसकर्मी का वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद पुलिसकर्मी माफी मांगने पीड़ित परिवार के घर पहुंचे, जिसके बाद पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत SP ऑफिस पहुंचकर कर दी। एक ओर जहां शिकायत पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार देवांगन ने मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कही है, तो वहीं सामने आई मांफीनामे के वीडियो ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।








