महुआ बीनने गई महिला को हाँथी ने उतारा मौत के घाट , पुरुष गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

Advertisement Carousel
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
PicsArt 04 14 09.34.17
{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[],”source_ids”:{},”source_ids_track”:{},”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{“effects”:1,”addons”:1,”crop”:1},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:true,”containsFTESticker”:false}

डेस्क खबर खुलेआम


हीरालाल राठिया

रायगढ़ वन मंडल के तमनार वन परिक्षेत्र में हाथी के हमले से महिला की मौत होने की खबर सामने आई है। महिला को कुचलने के बाद हाथी ने 1 किलोमीटर दूर एक पुरुष को भी अपने जद में लिया है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायल व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। घटना आज सुबह 8:00 बजे झिंगोल गांव के करीब जंगल में हुई है।

PicsArt 04 14 09.46.12
{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“default”],”source_ids”:{},”source_ids_track”:{},”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{“addons”:2},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:true,”containsFTESticker”:false}

आमघाट के सरपंच प्रेमसागर राठिया से मिली जानकारी के अनुसार, कालावती पति सुखसिंग राठिया उम्र करीबन 50 वर्ष जो आज सुबह महुआ चुनने के लिए जंगल की ओर गांव के कुछ महिलाओं के साथ जा रही थी। सभी पहाड़ की ओर चढ़ाई कर रहे थे, तभी पहाड़ से गांव की ओर गजराज आ रहा था। हाथी को देखकर कुछ महिलाएं अगल-बगल भाग गई, लेकिन कलावती हाथी के चंगुल में फंस गई, फिर बुजुर्ग महिला को हाथी ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।

IMG 20240414 WA0047

पुरुष गंभीर रूप से जख्मी

महिला को कुचलना के बाद हाथी ने एक किलोमीटर दूर एक पुरुष को भी गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। जिसे उपचार हेतु तमनार अस्पताल भेजा गया है। घायल व्यक्ति आमघाट का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस और वन विभाग की टीम को सूचना दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment