बकरी चराने गई महिला की जंगल में रहस्यमयी तरीके से हुई मौत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है थाना क्षेत्र के सिसरिंगा के पास स्थित भण्डारपारा गांव में आज सुबह एक महिला सिरसिला टोप्पो बकरी चराने जंगल गई थी। जिसकी अज्ञात कारणों से मौत हो गई है। घटना के बाद महिला को सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ लाया गया जहां डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला के परिजनों ने बताया की सुबह 10 बजे महिला बकरी चराने जंगल गई थी। जब दोपहर को बारिश होने पर महिला घर नहीं आई तब घर के लोगों ने खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद महिला जंगल में गिरी पड़ी मिली जिसे परिजनों ने तत्काल अस्पताल लाया। फिलहाल मौत का कोई कारण सामने नहीं आ सका है। वही डाक्टरों का कहना हैं कि पोस्टमार्टम के बाद ही असली कारणों का पता चल सकेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment