---Advertisement---

सांसद राधेश्याम राठिया के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता .. करकुट नदी पर 16.34 करोड़ रुपये से अधिक की लागत का बनेगा उच्चस्तरीय पुल

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
5360073

खबर खुलेआम

रायगढ़। रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। सांसद राधेश्याम राठिया के प्रयासों से रायगढ़ जिले के घरघोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम छर्राटींगर एवं ग्राम पाकादरहा के मध्य करकुट नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य को राज्य शासन से प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य के लिए 16 करोड़ 34 लाख 83 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।छत्तीसगढ़ शासन, लोक निर्माण विभाग मंत्रालय द्वारा 23 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार वित्त विभाग की सहमति के बाद उक्त निर्माण कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इस पुल के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से नदी पर बेहतर पुल की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।सांसद राधेश्याम राठिया ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, लोक निर्माण मंत्री अरुण साव एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार जताया। वही रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया कहा कि रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं और लंबे समय से चली आ रही मांगों को शासन के समक्ष लगातार उठाया जा रहा है। करकुट नदी पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और आसपास के गांवों के बीच संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी। सांसद राठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। लोक निर्माण मंत्री अरुण साव एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी के सहयोग से क्षेत्र को यह महत्वपूर्ण सौगात मिली है। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र की अन्य आवश्यकताओं और जनहित से जुड़े विकास कार्यों को भी प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।क्षेत्रवासियों ने जताया आभारकरकुट नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने सांसद राधेश्याम राठिया के प्रति आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल बनने से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment