---Advertisement---

गैरेज के पास जुआ खेलते 07 जुवाड़ी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
5180581

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

जशपुर / दिनांक 08.11.2026 की रात्रि थाना पत्थलगांव पुलिस टाउन पेट्रोलिंग एवं रात्रि गश्त पर रवाना हुई थी। इस दौरान थाना पत्थलगांव में पदस्थ इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पत्थलगांव-जशपुर रोड किनारे विश्वकर्मा बॉडी गैरेज के पास सार्वजनिक खुले स्थान पर कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं।मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा गवाहों के साथ मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की गई। पुलिस के द्वारा मौके पर 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए कुल 07 व्यक्तियों को पकड़ा गया।

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम निम्नानुसार बताया : गुरुदेव विश्वकर्मा, उम्र 26 वर्ष, निवासी औसाने, थाना चैनपुर, जिला पलामू, झारखंड हाल मुकाम पत्थलगांव, उमेश बॉडी गैरेज। वशिष्ठ कुमार विश्वकर्मा, उम्र 36 वर्ष, निवासी तुबेरा, थाना नवाबाजार, जिला पलामू, झारखंड, हाल मुकाम सुखलाल बॉडी गैरेज पत्थलगांव। सुनेश कुमार भुइंया, उम्र 19 वर्ष, निवासी बकोरिया, थाना सतबरवा, जिला पलामू, झारखंड, हाल मुकाम सुखलाल बॉडी गैरेज जशपुर। सीताराम विश्वकर्मा, उम्र 42 वर्ष, निवासी पत्थलगांव। राहुल कुमार, उम्र 25 वर्ष, निवासी ढोढीटिकरा, पत्थलगांव।*राजू शर्मा, उम्र 45 वर्ष, निवासी जशपुर रोड, पत्थलगांव। वीर कौशिक, उम्र 34 वर्ष, निवासी पालीडीह, थाना पत्थलगांव।पुलिस द्वारा जुआड़ियों के फड़ एवं कब्जे से कुल 8,190 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश एवं 01 नग पीले रंग का प्लास्टिक तिरपाल गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। जुआड़ियों का कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पाए जाने पर मौके पर देहाती नालसी कायम कर विवेचना में लिया गया।पुलिस द्वारा सभी 07 जुआड़ियों को अभिरक्षा में लेकर जप्तशुदा मशरुका सहित जुआ एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही की गई है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment