
डेस्क खबर खुलेआम
जांजगीर चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से शर्मसार करने वाली वीडियो सामने आई है जिसमे महिला पुलिस आरक्षक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला आरक्षक पुलिस लाइन कार्यालय के बाथरूम और प्रांगण की सफाई करती हुई नजर आ रही है। साथ ही RI पर प्रताड़ना का आरोप भी लगा रही है। इस मामले में एडिशनल एसपी ने दोनों से जवाब तलब किया है महिला आरक्षक ने अपने फेसबुक पर वीडियो अपलोड किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पुलिस ड्रेस में पुलिस लाइन कार्यालय के साथ आरआई प्रदीप जोशी के कार्यालय के साथ बाथरूम की साफ-सफाई करती हुई नजर आ रही है।
महिला का आरोप है कि दो दिन से आमद देने के लिए आर आई से मुलाकात कर रही है, लेकिन आर आई काम कराने के बाद भी ज्वाइनिंग नहीं दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इस मामले में एडिशनल एसपी ने महिला आरक्षक और आर आई से जवाब तलब की है। इतना ही नहीं मामले की जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।





