---Advertisement---

जैक रॉड से पार्षद पर जानलेवा हमला .. आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4599383

खबर खुलेआम

रायगढ़, 16 सितंबर 2026* । जूटमिल पुलिस ने वार्ड क्रमांक 36 के पार्षद विजय चौहान पर लोहे के जैक रॉड से हमला कर हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी कमल सारथी, उम्र 26 वर्ष को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया है। घटना के बाद आरोपी लगातार गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी पतासाजी के लिए लगातार निगरानी रखते हुए घर लौटने की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई कर उसे पकड़ लिया। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लोहे का जैक रॉड भी बरामद कर जप्त किया गया है। जानकारी के अनुसार, 12 सितंबर 2026 की रात करीब 9:45 बजे वार्ड क्रमांक 36 राजीव गांधी नगर के पार्षद विजय चौहान जूटमिल पेट्रोल पंप से अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाकर जा रहे थे। इसी दौरान पुराने सारंगढ़ बस स्टैंड स्थित मटन मार्केट के पास कुछ युवकों के बीच मारपीट होते देखकर वे जनप्रतिनिधि होने के नाते विवाद शांत कराने के लिए मौके पर पहुंचे। वहां कमल सारथी कुछ लोगों के साथ मारपीट कर रहा था। पार्षद विजय चौहान ने उसे लड़ाई-झगड़ा करने से मना किया, जिस पर आरोपी भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा ।

4596402

आरोपी ने पार्षद को जान से मारने की धमकी देते हुए अपने हाथ में रखे लोहे के जैक रॉड से पार्षद विजय चौहान के सिर पर वार कर दिया, जिससे उन्हें चोट आई। घटना के बाद पार्षद के पिता ने थाना जूटमिल पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने आरोपी कमल सारथी के विरुद्ध अपराध दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने आरोपी की तत्काल पतासाजी एवं गिरफ्तारी के निर्देश दिए। थाना जूटमिल की टीमों को आरोपी की तलाश में लगाया गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार लुकते-छिपते फरार था। थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह ने आरोपी के घर जाकर उसके परिजनों को आरोपी के संबंध में जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की हिदायत दी तथा मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया। इसी दौरान आरोपी कमल सारथी के घर वापस आने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर जूटमिल पुलिस ने तत्काल उसके घर पर दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा। थाना लाकर पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसके जीजा के साथ झगड़ा-विवाद चल रहा था, इसी दौरान पार्षद विजय चौहान ने बीच-बचाव करते हुए उसे झगड़ा करने से मना किया, जिस पर वह गुस्से में आ गया और जैक रॉड से पार्षद पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का जैक रॉड बरामद कर जप्त किया है। आरोपी को हत्या के प्रयास के अपराध में गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा जा रहा है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment