
खबर खुलेआम
घरघोड़ा नगर पंचायत के वार्ड 8 टीचर कॉलोनी के पास एक व्यक्ति कि चोट के निशान के साथ लाश मिलने से सनसनी मच गई थी। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान दिखाई पड़ रहें थे जैसे किसी मजबूत चीज से चोट लगी हो। मृतक कि पहचान लखन निवासी ग्राम चुह्कीमार के रूप में बताई जा रही है। घटना कि सुचना के बाद घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिये हॉस्पिटल भेज दिया है। हत्या है या घटना पूरा मामला शव पोस्टमार्टम और पुलिस जाँच ले बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस जाँच कार्यवाई में जुट गई है











