---Advertisement---

पंच का घर अवैध शराब का ठिकाना .. 18 पेटियों में गोवा व्हिस्की जब्त .. दो गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4077856

डेस्क खबर खुलेआम

निरंजन गुप्ता रायगढ़

अंबिकापुर / 18 पेटियों में 900 पाव 162 लीटर मध्यप्रदेश की गोवा व्हिस्की जब्त कर संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को जेल दाखिल किया। प्राप्त जानकारी अनुसार सरगुजा संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की टीम को आज मध्यप्रदेश राज्य की विदेशी मदिरा शराब पकड़ने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। बताये अनुसार सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि है थाना उदयपुर अंतर्गत भदवाही गांव का गौरव जायसवाल भारी मात्रा में मध्यप्रदेश राज्य की शराब लाकर नुनेरा गाँव के पंच ब्रिजलाल पैकरा के घर में रखा है।। मुखबिर सूचना की विश्वसनीयता पर तत्काल सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता उड़नदस्ता टीम के साथ नुनेरा गाँव के पंच ब्रिजलाल पैंकरा के घर पहुंचे। ब्रिजलाल के घर में रखें 18 पेटियों में मध्यप्रदेश राज्य की गोवा व्हिस्की जिसमें कुल 900 पाव मात्रा 162 लीटर को बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी ब्रिजलाल ने बताया कि उसके घर में रखा माल भदवाही निवासी गौरव जायसवाल का है। ब्रिजलाल को लेकर गौरव जायसवाल के घर जाया गया। गौरव जायसवाल ने कबूल किया कि ब्रिजलाल के पास से जो माल मिला है वह उसका ही है। उक्त मामले में दोनों लोगों को आरोपी बनाकर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2),36,59(क) के तहत गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया।। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल की कार्यवाही चल रही है।। उक्त कार्यवाही जिला आबकारी अधिकारी इन्द्रबली मार्कण्डेय के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई..हमराह स्टाफ में नगर सैनिक रोहित सोनवानी एवं ओम प्रकाश गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment