---Advertisement---

बकरी व्यापारियों से लूट .. दो आरोपी गिरफ्तार .. ब्रेजा कार जब्त

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4039271

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जिला जशपुर

जशपुर / दिनांक 31.07.26 को प्रार्थी भोगी राम बंजारा, निवासी ग्राम करमीटिकरा फुलेता, द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 30 जुलाई 2026 की रात्रि वह अपने 12 नग बकरों एवं अन्य व्यापारी गोवर्धन यादव के 13 नग बकरों को छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG14MU0288 में लोड कर हाडीपानी (लैलूंगा) बाजार बिक्री हेतु जा रहा था। वाहन में चालक भोला यादव, वेदप्रकाश बंजारा एवं डमरू यादव भी सवार थे।दिनांक 31 जुलाई 2026 की प्रातः लगभग 04:00 बजे ग्राम पीठाआमा के पास पीछे से आई ब्रेजा कार क्रमांक CG04MU7732 में सवार दो युवकों ने उनकी गाड़ी के सामने कार खड़ी कर रास्ता रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने प्रार्थी से ₹1,000 नगद लूट लिए। इसी दौरान पीछे आ रहे बकरी व्यापारी योगेश यादव एवं हेमंत यादव को भी रोककर उनसे ₹600 नगद लूट लिया तथा दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही चौकी कोतबा पुलिस द्वारा तत्काल अपराध क्रमांक 75/2026 धारा 309(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास पतासाजी, मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संदेहियों की तलाश की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने घटना कारित करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी सूर्यकांत यादव के कब्जे से ₹1,000 नगद तथा आरोपी राहुल खलखो के कब्जे से ₹600 नगद बरामद कर जप्त कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार क्रमांक CG04MU7732 को भी विधिवत जप्त किया गया है। पुलिस की पूछताछ पर दोनों आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment