---Advertisement---

नर्सिंग स्टूडेंट की चाकू मारकर हत्या… रूममेट नहाने गई .. लौटी तो खून से लथपथ मिली लाश …

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3788710

डेस्क खबर खुलेआम

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। रामनगर स्थित एक पीजी में रह रही 19 वर्षीय नर्सिंग स्टूडेंट खुशी साहू की अज्ञात युवक ने कमरे में घुसकर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। घटना उस समय हुई, जब उसकी रूममेट नहाने गई हुई थी। वापस लौटने पर उसने खुशी को खून से लथपथ फर्श पर पड़ा देखा और तुरंत मकान मालिक व पुलिस को सूचना दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका खुशी साहू बेमेतरा जिले के बेरला क्षेत्र के ग्राम कुम्ही की रहने वाली थी। वह करीब एक महीने पहले ही भिलाई आई थी और शंकराचार्य नर्सिंग कॉलेज में बी-फार्मेसी की पढ़ाई कर रही थी। पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए वह वैशाली नगर के एक कैफे में भी काम करती थी।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11:30 से 12 बजे के बीच रूममेट नहाने गई थी। इसी दौरान एक युवक पीजी के कमरे में पहुंचा और खुशी पर चाकू से कई वार कर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को सुपेला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। जांच में एक कथित बॉयफ्रेंड का नाम सामने आया है। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।वहीं, शुरुआती सूचना में रूममेट ने परिजनों को फोन कर बताया था कि खुशी ने अपने हाथ की नस काट ली है और जल्द अस्पताल पहुंचने को कहा। बाद में उसने बताया कि एक युवक कमरे में आया था और उसने चाकू से हमला किया। इस विरोधाभासी जानकारी को लेकर पुलिस रूममेट से भी पूछताछ कर रही है। मृतका के चचेरे भाई देव कुमार साहू ने बताया कि पहले उन्हें आत्महत्या जैसी सूचना मिली थी, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर घटना की सच्चाई सामने आई। पुलिस ने बताया कि खुशी की एक युवक से बातचीत होती थी, जिसकी जानकारी उसने अपने भाइयों को भी दी थी। फिलहाल प्रेम प्रसंग सहित सभी संभावित एंगल पर जांच जारी है और आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment