---Advertisement---

बहना टांगर के जनकल्याण शिविर में उमड़ा जनसैलब .. जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3466752

डेस्क खबर खुलेआम

जशपुर। जिला पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहना टांगर में आयोजित जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों की भारी भीड़ देखने को मिली। शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग शिविर में पहुंचे। शिविर के माध्यम से आम नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उनकी समस्याओं के समाधान और पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने की पहल की गई।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन की सरकार कार्य कर रही है। राज्य सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक विकास और सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि साय सरकार की प्राथमिकता आम जनता की सेवा है और योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

3466734

जन सेवक का दुलार और अपनापन

3466715

शिविर में मौजूद जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भी ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी तथा अधिक से अधिक लोगों को लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

3466748

कार्यक्रम में जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल, ग्रामीण मंडल प्रभारी आलोक सारथी, मंडल अध्यक्ष हेमंत बंजारा, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदीप गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, महामंत्री प्रकाश चौहान, मंडल उपाध्यक्ष देवप्रकाश साहू, जनपद सदस्य हंसलाल, श्रीमती संतोषी भरद्वाज, बाल श्याम चौहान, सरपंच प्रयाग, प्रेमसाय, देवसाय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि शासन की योजनाओं को लेकर लोगों में जागरूकता और भरोसा लगातार बढ़ रहा है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment