---Advertisement---

नशीली इंजेक्शन की तस्करी करते 5 आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3449715

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

जशपुर / 9.06.2026 की दरम्यानि रात्रि में सिटी कोतवाली जशपुर की पुलिस टीम सारूडीह की ओर गश्त/पेट्रोलिंग कर रही थी, इसी दौरान सारूडीह रोड में एक अज्ञात कार आया और पुलिस को देखकर संदिग्ध तरीके से जंगल की ओर भागने लगा, पुलिस द्वारा काफी देर तक पीछा करने पर एवं दबाव बढ़ने पर कार को जंगल किनारे खड़ी कर भाग गया, इस कार्यवाही के दौरान ग्राम में मौजूद पुलिस मितान की टीम को भी मौके पर बुलाया गया एवं उनकी सहायता से हाथीसार जंगल में चारों ओर घेराबंदी की गई एवं काफी मषक्कत के पश्चात् छिपे हुये 03 आरोपियों दीपक लकड़ा, अमन सिंह एवं आलोक साय को पकड़कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस द्वारा कार की तलाशी लेने पर उक्त कार से भारी मात्रा में अलग-अलग कंपनी जिसमें rexogesic (Buprenorphine Injection IP 0.3 mg/ml) का कुल 440 नग Ampoule मे प्रत्येक में 02-02 एमएल कुल 880 एमएल कीमती रू. 22,000 रू. एवं अन्य दूसरे प्लास्टिक बोरी में Avill (Pheniramine Maleate Injection IP) का 450 नग नशीला इंजेक्शन प्रत्येक 10 एम.एल. कुल 4500 एम.एल. कुल कीमती 9,900 तथा दो नग मोबाईल एवं तस्करी में प्रयुक्त मारूती सेलेरियो कार को जप्त किया गया।

3449730

पूछताछ में आरोपियों ने उक्त नशीला इंजेक्शन को झारखंड निवासी मो. शमशेर खान के पास से 60 हजार रू. में खरीदना बताये, शमशेर खान के कब्जे से 750 नग नशीला इंजेक्शन एवं विक्रय में से बचे हुये 05 हजार रू. एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर उसे अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही 01 आरोपी अरूण राम घटना के बाद से फरार चल रहा था, उसे भी पतासाजी कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों का कृत्य धारा धारा 21(ग) एनडीपीएस का अपराध करना पाये जाने पर उन्हें दिनांक 09.06.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

डीआईजी एवं एसएसपी जशपुर डाॅ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि नशे की तस्करी में सम्मिलित रहे उक्त आरोपियों को पुलिस मितान के सहयोग से उक्त आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिला है, जिले में नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

आरोपियों के कब्जे से कुल नशीला इंजेक्शन Rexogesic (buprenorphine Injection 865 ML) एवं Avill (Pheniramine Maleate Injection – 1200 शीशी कुल 12850 ML कीमती रू. 81,150 का नशीला पदार्थ व 6500 रू. नगद जप्त,**

गिरफ्तार आरोपी का नाम:-1. दीपक लकड़ा उम्र 32 साल निवासी सिंगीटाना थाना लखनपुर जिला सरगुजा छ.ग.। 2. अमन सिंह उम्र 30 साल निवासी विशुनपुर अंबिकापुर जिला सरगुजा छ.ग.। 3. आलोक साय उम्र 29 साल निवासी भगवानपुर चौक वार्ड न. 02 गांधीनगर जिला सरगुजा छ.ग.। 4. अरूण राम उम्र 29 साल निवासी सुभाष नगर अंबिकापुर जिला सरगुजा छ.ग.। 5. मो. शमशेर खान उम्र 48 साल निवासी तिगरा थाना जारी जिला गुमला (झारखंड )

जप्ती:- 1 Rexogesic (buprenorphine Injection 865 ML) कीमती 22,000 रू. 2 Avill (Pheniramine Maleate Injection) – 1200 शीशी कीमती 69,900 रू 3 कार क्र. सी.जी. 15 सी.एस. 4605 कीमती 02 लाख रू. 4 01 नग मोटर सायकल कीमती 60 हजार रू.5 6500 रू. नगद 6 04 नग मोबाईल कीमती 40 हजार रू.*कुल कीमती 3,98000 रू.

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment