---Advertisement---

संदिग्ध अवस्था मे मिली महिला की लाश .. 9 वर्षीय नातिन हॉस्पिटल रिफर .. पुलिस मौके पर

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3163020

खबर खुलेआम

विशेष सहयोगी राजु यादव धरमजयगढ़ से

धरमजयगढ़़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 चिकटवानी स्थित मुड़ाटिकरा मोहल्ले में शनिवार को उस वक्त मातम पसरा गया, जब एक दर्दनाक और रहस्यमयी घटना में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी मासूम नातिन गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और गांव का माहौल भय व सन्नाटे में डूब गया।वहीं मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान मिरीना लकड़ा (लगभग 70 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि घायल बच्ची अगस्तिना लकड़ा (लगभग 9 वर्ष) बताई जा रही है, जो मृतका की नातिन है।

3162682

घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट खुलासा अभी नहीं हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर अज्ञात हमलावर की आशंका जताई जा रही है। और वहीं घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। हर कोई इस हृदयविदारक घटना को लेकर स्तब्ध नजर आया। घायल बच्ची को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।और इधर सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के हर पहलू को खंगालने में जुटी हुई है। बहरहाल मुड़ाटिकरा की शांत फिजाओं में अचानक पसरी इस दर्दनाक घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, वहीं लोग घटना के जल्द खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं धरमजयगढ़़ पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कार्रवाई में जुटी हुई है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment