---Advertisement---

आम से भरी पिकअप नदी में गिरी .. चालक की दर्दनाक मौत

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Screenshot 2026 05 15 11 31 32 85 965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a4

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

कुनकुरी। जशपुर जिले के कुनकुरी क्षेत्र में शुक्रवार की तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर दिया। घटना मे आम से लदी तेज रफ्तार पिकअप पुल से टकराकर सीधे नीचे जा गिरी, जिससे चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन क्रमांक JH-07 M/9225 में आम लोड था और वाहन तपकरा की ओर से कुनकुरी की तरफ आ रहा था। तड़के करीब 4 बजे खारी झरिया श्री नदी पुल के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। तेज रफ्तार पिकअप पहले पुल से टकराई और फिर नीचे जा गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि वाहन में चालक अकेला ही मौजूद था। हादसे की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने को माना जा रहा है। वहीं पुलिस मृतक चालक की पहचान और दुर्घटना के अन्य कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment