
. डेस्क खबर खुलेआम
गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर
कुनकुरी / प्रार्थी किया राम यादव पिता स्व० मथुरा यादव उम्र 60 वर्ष निवासी खारीझरिया थाना कुनुकरी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 07.04.2026 को यह अपने घर में सो रहा था कि रात्री करीब 11.00 बजे इसके बहु के कमरा से चिल्लाने का आवाज सुनाई दिया तो दौडकर जाकर देखा तो प्रार्थी के बहु के कमरा से लक्की दौड़ते हुए निकल कर भागने लगा जिसका पीछा किया तो बाहर 02 लड़के थे, प्रार्थी को देखकर तीनों लोग मोटर सायकल से भाग गये, प्रार्थी ने अपनी बहु से पूछने पर बताई कि लक्की सिंह जबरन घर में घुसकर अलमारी खोलने लगा, बहु ने उसे ऐसा करने से मना किया तो वह उसके घर में रखे तकिया से मुंह को दबा दिया और अलमारी में रखे हुए पैसा 02 लाख 10 हजार रुपये, एक रियलमी कम्पनी का मोबाईल हैण्डसेट, चांदी का पायल को लूट कर मोटर सायकल से भाग गये प्रार्थी के लिखित रिपोर्ट पर तीनों आरोपीगणों के विरुद्ध थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 79/2026 धारा 309(4).331(6),109(1), 3(5) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी लक्की द्वारा हत्या करने के नियत से प्रार्थी की बहु का तकिया से हत्या करने का प्रयास करने पाये जाने से प्रकरण में धारा 109 (1) BNS जोडी गई है।
पतासाजी हेतु SDOP कुनकुरी श्री विनोद मंडावी के नेतृत्व में एक टीम बनाया गया था, साथ ही साइबर यूनिट को भी लगाया गया था। टीम के द्वारा लगातार पतासाजी करने के दौरान प्रकरण के आरोपी रितेश प्रताप उर्फ लक्की सिंह पिता संजीव उर्फ संजीव सिंह के मिलने पर उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो उक्त अपराध को अपने साथियों के साथ मिलकर घटित करना स्वीकार किया, आरोपी के मेमोरेण्डम कथनानुसार लूट में बचे हुए नगदी 18 हजार एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एचएफ डिलक्स बरामद कर जप्त किया गया है, आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी लक्की सिंह को दिनांक 26.04.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।प्रकरण के 02 आरोपी फरार है जिसकी पला तलाश जारी है।












