---Advertisement---

सांसद राधेश्याम राठिया का स्वास्थ्य केंद्र हाटी का औचक निरीक्षण .. इन बातों को लेकर दिए दिशा निर्देश

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2913569

खबर खुलेआम

रायगढ़।स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर गंभीरता दिखाते हुए रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया ने धरमजयगढ़ विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाटी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान सांसद ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई की स्थिति, दवाइयों की उपलब्धता और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की।

2913553

उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और मरीजों को समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। सबसे अहम मुद्दा अस्पताल भवन की जर्जर स्थिति को लेकर सामने आया। भवन की खराब हालत को देखते हुए सांसद ने इसे गंभीरता से लेते हुए शीघ्र मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भवन सुधार कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। रायगढ़ सांसद राठिया ने स्पष्ट कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर करना प्राथमिकता है और मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने की हिदायत दी।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment