
खबर खुलेआम
रायगढ़ / शनिवार को तालाब में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत हो गई है छाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना छाल थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़ेकेला की है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी रोहित सिदार (65) अपने साथियों के साथ एक घर में छत पर शीट लगाने का काम करने गया था। शाम को काम खत्म होने के बाद वह अकेले गांव के तालाब में नहाने चला गया। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में डूब गया और बाहर नहीं निकल सका। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ। तलाश के दौरान घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आगे कि जाँच कार्यवाई मे जुट गई है।












