---Advertisement---

आज फिर एक हाथी शावक की मौत .. 15 दिन मे तीसरी मौत ..  विभाग पर गंभीर आरोप

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3255508

खबर खुलेआम

छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा हाथियों के सुरक्षित रखने के लिए योजना बनाकर मैदान मे करोड़ों रूपये खर्च करने के बाद भी हाथियों की जान बचाने मे कही न कही वन विभाग बेबस नजर आ रहा है। रायगढ़ जिले मे हाथियों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है। रायगढ़ जिला के धरमजयगढ़ वन मंडल में आज फिर एक शावक हाथी की मौत होने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। हाथियों की सुरक्षा के लिए कैम्प मद से करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के दावों के बीच लगातार हो रही मौतों ने विभागीय व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने भी वन विभाग के सुस्ती का आरोप लगाते हुए किये जा रहे सुरक्षा उपायों पर गंभीर चिंता जताते हुए अन्य गंभीर आरोप लगाये जा रहें है। बता दे की क्षेत्र मे 38 हाथियों का दल क्षेत्र मे विचरण कर रहा है।

3255460

मिली जानकारी के अनुसार 23 मई को धरमजयगढ़ के छाल रेंज के लोटन बीट में एक शावक हाथी का शव मिला। शव मिलने की जानकारी से वन विभाग मे हड़कंप मच गया वही विभाग के आला अधिकारी कर्मचारी भागे भागे मौके पर पहुंचे है। बताया जा रहा है कि पानी से भरे दलदल में फंसने के कारण उसकी मौत हुई है। मृत शावक की उम्र करीब दो वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और शावक को दलदल से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। शव बाहर निकालने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि रायगढ़ जिले में पिछले एक महीने के भीतर चार शावक हाथियों की मौत हो चुकी है, जिनमें से तीन मौतें केवल धरमजयगढ़ वन मंडल में हुई हैं। लगातार हो रही घटनाओं से वन विभाग की कार्यप्रणाली और हाथियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

3254858
Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment