---Advertisement---

विदाई नहीं, सपनों की उड़ान है – सालिक साय .. लोयोला महाविद्यालय के मंच से युवाओं को दिया सन्देश .. साय सरकार के सुशासन की सराहना

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2256761

खबर खुलेआम

कुनकुरी। लोयोला महाविद्यालय कुनकुरी में वरिष्ठ विद्यार्थियों के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह भावनाओं, उत्साह और प्रेरणा का यादगार संगम बन गया। दीप प्रज्वलन के साथ विधिवत शुभारंभ हुए कार्यक्रम में पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल नजर आया।

2256324

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत जशपुर के अध्यक्ष सालिक साय उपस्थित रहे। उनके साथ लोयोला समुदाय कुनकुरी के प्रबंधक श्रद्धेय फा. जोसेफ मिंज, प्राचार्य एवं कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. फा. टेल्सफोर लकड़ा, उप प्राचार्य डॉ. फा. धरमकिशोर लकड़ा, डीन ऑफ साइंस डॉ. फा. इन्सन किडजो, सहायक प्राध्यापक डॉ. फा. अलेक्स सरयू लकड़ा तथा स्टाफ सचिव चंद्रेश्वर प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Screenshot 2026 02 26 15 30 59 61 965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a4

श्री साय ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कहा, “यह विदाई नहीं, सपनों की उड़ान है। जीवन में आगे बढ़ते हुए लक्ष्य के प्रति समर्पित रहिए, चुनौतियों से घबराइए नहीं और अपने महाविद्यालय व जिले का नाम रोशन कीजिए।” उन्होंने जिले के माटी पुत्र एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन की जमकर सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान साय सरकार युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही है। शिक्षा, कौशल विकास और स्वरोजगार की योजनाओं के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर अपने भविष्य को सशक्त बनाएं।

2256901

गरिमामयी अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भूषण वैष्णव, कुनकुरी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा एवं मंडल मंत्री अमन वर्मा की भी विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान जूनियर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया। गीत, नृत्य और भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने समारोह को जीवंत बना दिया। विदाई के क्षणों में वातावरण भावुक हो उठा, जहां हंसी और नम आंखों के बीच वरिष्ठ विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदा किया गया।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment