---Advertisement---

8 लाख से अधिक कीमत कि लगभग 10 .. खैर लकड़ी जप्त .. यूपी से आये 4 हिरासत में .. पुष्पा कि तलाश जारी..

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
1993586

खबर खुलेआम

राजस्व-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई

घरघोड़ा।अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ घरघोड़ा में प्रशासन ने बड़ी और निर्णायक कार्रवाई की है। एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी के नेतृत्व में राजस्व विभाग एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम पंचायत भेंगारी स्थित राजस्व वन भूमि पर छापेमार कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर से अधिक मात्रा में, लगभग 10 टन खैर लकड़ी जब्त की है।

1991525

प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके से चार आरोपियों — कमल प्रकाश, प्रेम, संतोष व राजेश, सभी निवासी मैसोर, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) को वन विभाग ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जब्त खैर लकड़ी अवैध रूप से संग्रहित की गई थी और तस्करी की तैयारी में थी।

1992127
oplus_2097152

इस कार्रवाई में घरघोड़ा एसडीओ फॉरेस्ट आशुतोष मंडावा, तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार सहोदर राम, वन परिक्षेत्र अधिकारी सी.के. राठिया सहित राजस्व एवं वन विभाग का पूरा अमला मौके पर मौजूद रहा।प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में वन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment