---Advertisement---

अवैध कबाड़ पर महाप्रहार .. 4.90 करोड़ की संपत्ति जब्त .. 17 आरोपी सलाखों के पीछे

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
1818443

खबर खुलेआम

निरंजन गुप्ता रायगढ़ / प्रदीप धोबा घरघोड़ा

रायगढ़। जिले में अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। तड़के सुबह एक साथ जिलेभर में छापेमारी कर पुलिस ने 4 करोड़ 90 लाख 54 हजार रुपए से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त करते हुए 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इस दौरान 14 भारी व हल्के वाहन और 120 टन से अधिक कबाड़ पुलिस के कब्जे में लिया गया है।आज 21 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के नेतृत्व में यह सुनियोजित अभियान चलाया गया। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कुल 24 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई।

1817864

थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लाखा में तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो 10 चक्का ट्रक, दो माजदा वाहन, एक बोलेरो सहित वाहनों में लदा कबाड़ और चिराईपानी रोड किनारे सिकंदर कबाड़ी के गोदाम से करीब 46 टन कबाड़ जब्त किया।

IMG 20260121 WA0097

मौके से लोहे के पाइप, सरिया, एंगल, वाहन पार्ट्स, खाली सिलेंडर और भारी हाइड्रोलिक मशीनें भी बरामद की गईं, जिनकी कीमत 2 करोड़ रुपए से अधिक बताई गई है।इसी क्रम में पूंजीपथरा पुलिस ने 6 स्थानों पर दबिश देकर 3 ट्रक सहित 6 आरोपियों को पकड़ा। यहां से करीब 67 टन अवैध कबाड़ जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 34 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है। पुसौर क्षेत्र में 3 स्थानों पर कार्रवाई में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर एक टाटा 710 वाहन और 4 टन से अधि

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment