---Advertisement---

फेंसिंग तार चोरी में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी व लोहे ….

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
9a1c6085 c6d6 4650 9f12 af310a0d3757 1 all 12060

खबर खुलेआम

रायगढ़, 20 जनवरी थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत इंदिराविहार में वन विभाग द्वारा संरक्षित क्षेत्र की सुरक्षा के लिए लगाए गए फेंसिंग तार की चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए रिमांड पर भेज दिया है। दिनांक 19 जनवरी 2026 को श्रीमती स्वर्णलता लकड़ा, उप वनक्षेत्रपाल इंदिराविहार प्रभारी वन मंडल रायगढ़ द्वारा थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट में बताया गया कि वह डिप्टी रेंजर एवं वनरक्षक के साथ इंदिराविहार क्षेत्र में पेट्रोलिंग पर थीं। इसी दौरान दोपहर करीब 3:00 बजे उन्होंने तीन व्यक्तियों को वन विभाग द्वारा सुरक्षा के लिए लगाए गए फेंसिंग तार को निकालते हुए देखा, जबकि कुछ तार स्कूटी में रखे जा रहे थे। टीम द्वारा पीछा करने पर दो व्यक्ति मौके से फरार हो गए, जबकि एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। मौके पर खड़ी स्कूटी क्रमांक CG 13 BE 5109 की डिक्की व आसपास करीब 25 मीटर फेंसिंग तार रखा हुआ पाया गया।

Screenshot 2026 01 07 13 56 19 89 3a637037d35f95c5dbcdcc75e697ce91

पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम शत्रुघन बरेठ पिता खिकराम बरेठ निवासी बोईरदादर बताया तथा बताया कि उसके साथ दिनबंधु वैष्णव और संतराम वैष्णव भी चोरी करने आए थे। रिपोर्ट के आधार पर थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 17/2026 धारा 303(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू एवं हमराह स्टाफ द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार दोनों आरोपियों संतराम बैरागी और दिनबंधु बैरागी को भी हिरासत में ले लिया गया। तीनों आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर चोरी में प्रयुक्त होंडा एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 13 BE 5109, लगभग 25 मीटर फेंसिंग तार तथा तार निकालने में उपयोग किए गए दो लोहे के प्लास जब्त किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में (1) शत्रुघन बरेठ पिता खिकराम बरेठ उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम अड़भार थाना अड़भार जिला शक्ति, हाल मुकाम विनोबानगर थाना चक्रधरनगर, (2) संतराम बैरागी पिता शिवचरण बैरागी उम्र 33 वर्ष निवासी विनोबानगर कचरा गोदाम के पास थाना चक्रधरनगर तथा (3) दिनबंधु बैरागी पिता भगवानदास बैरागी उम्र 35 वर्ष निवासी विनोबानगर कचरा गोदाम के पास थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ़ शामिल हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment