---Advertisement---

गांजा बेचने वाली आरोपी महिला गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
1745002

खबर खुलेआम

निरंजन गुप्ता रायगढ़ / प्रदीप धोबा तहसील ब्यूरो

रायगढ़, 15 जनवरी को पुलिस ने गांजा बिक्री कर रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक श्री संजय नाग को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम मुरा निवासी मुन्नीबाई पटेल अवैध रूप से गांजा बिक्री अपने घर के आसपास ग्राहकों की तलाश कर रही है।

Screenshot 2026 01 07 14 37 39 92 3a637037d35f95c5dbcdcc75e697ce91

सूचना की पुष्टि होते ही थाना प्रभारी के निर्देशन पर सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम मुरा में गांजा रेड कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा संदेही महिला मुन्नीबाई पटेल पति स्वर्गीय नरेश पटेल उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम मुरा, थाना भूपदेवपुर को मौके पर तलब कर रेड की जानकारी दी गई तथा उसकी सहमति से तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से एक प्लास्टिक थैली में 230 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1100 है। बरामद गांजे के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु महिला को नोटिस दिया गया, किंतु गांजा अवैध बिक्री हेतु रखा जाना पाए जाने पर पुलिस ने महिला के विरुद्ध थाना भूपदेवपुर में *धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट* के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। आरोपी महिला को विधिवत गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है ।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment