---Advertisement---

नशीली इंजेक्शन बेचने वाली महिला गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
219821

खबर खुलेआम

रायगढ़, 16 सितंबर कोतवाली पुलिस ने 15 सितंबर की रात नशीली इंजेक्शन की अवैध बिक्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके घर से नशीली इंजेक्शन पेंटाजोसिन के छह नग और बिक्री की रकम जब्त की है। कोतवाली पुलिस नशे के इस रैकेट के भंडाफोड़ करने में लगी हुई है । जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी कोतवाली सुखनंदन पटेल को मुखबीर से सूचना मिली थी कि जोगीडीपा पुलिया के पास रहने वाली रुकसार सारथी नामक महिला अपने घर में नशीली इंजेक्शन बुट्रम रखकर बेच रही है। मौके पर इंजेक्शन खरीदने आने-जाने वाले युवकों की हलचल भी देखी गई थी। टीआई द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराते हुए कोतवाली की टीम ने महिला के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर से सफेद कागज में लिपटा हुआ नशीली इंजेक्शन पेंटाजोसिन के छह नग, जिसकी कीमत लगभग 1200 रुपये और बिक्री की रकम 600 रुपये जब्त की गई। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसे यह इंजेक्शन इंदिरा नगर रायगढ़ का एक व्यक्ति सौ रुपये प्रति नग की दर पर घर पर पहुंचाकर देता है, जिसे वह दो सौ रुपये में बेचती है। पुलिस ने बिना लाइसेंस अवैध रूप से नशीली इंजेक्शन बेचने वाली आरोपी रुकसार सारथी पति यशवंत सारथी उम्र 24 वर्ष निवासी जोगीडीपा रायगढ़ के खिलाफ अपराध क्रमांक 472/2025 धारा 22, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, सहायक उप निरीक्षक कोसो सिंह जगत, आरक्षक मनोज पटनायक, रोशन एक्का और महिला आरक्षक प्रतीक्षा मिंज की अहम भूमिका रही।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment