---Advertisement---

राजस्थानी होटल के पास गांजा बेचने वाली महिला गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20250912 WA0053

खबर खुलेआम

रायगढ़, 12 सितंबर 2025* । थाना छाल पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम चन्द्रशेखरपुर ऐडू स्थित राजस्थान होटल के पास एक महिला गांजा बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी के निर्देशन पर तत्काल उप निरीक्षक मदन पाटले अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर संदिग्ध महिला को पकड़ा। गिरफ्तार महिला की पहचान रमला दुबे पति हीराधर दुबे, साकिन पटेलपारा चन्द्रशेखरपुर ऐडू, थाना छाल, जिला रायगढ़ (छ.ग.) के रूप में हुई। महिला उसके कब्जे से 204 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। मामले में आरोपिया के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक मदन पाटले, प्रधान आरक्षक शंभू पाण्डेय, आरक्षक भगवती लक्ष्मे, सतीश कुमार और महिला आरक्षक ऐमरेंसिया टोप्पो की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ इसी प्रकार कड़ी कार्यवाही जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment