---Advertisement---

वरिष्ठ समाजसेवी लक्ष्मी नारायण मसंद का निधन, शहर मे शोक कि लहर

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
167225

खबर खुलेआम

रायगढ़ शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं सर्वप्रिय व्यक्तित्व श्री लक्ष्मी नारायण मसंद जी का शुक्रवार को निधन हो गया। वे रायगढ़ के सुप्रसिद्ध व्यापारी परिवार से संबंध रखते थे और अपनी सहजता व सामाजिक सरोकारों के कारण सभी के बीच सम्मानित रहे।स्व. मसंद जी, प्रकाश मसंद, हरीश मसंद और कमल मसंद के पूज्य पिता थे। उनकी अंतिम यात्रा आज शुक्रवार 12 सितम्बर 2025 को दोपहर 1:30 बजे उनके निवास स्थान सिंधी कॉलोनी पक्की खोली से प्रारंभ होकर पंजरी प्लांट मुक्तिधाम पहुंचेगी।वे शहर के सुप्रसिद्ध व्यापारिक प्रतिष्ठानों फैशन बाजार, अनाया फैशन और फैशन बाजार NX से जुड़े रहे। साथ ही वे घरघोड़ा के वरिष्ठ पत्रकार बबलू मोटवानी के मामा भी थे।उनके निधन से व्यापारी वर्ग, समाजसेवी जगत एवं पत्रकारिता क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। शहरवासियों ने इस क्षति को अपूरणीय बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति व परिवारजनों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment