---Advertisement---

सचिव के खिलाफ तीन महीनों का राशन गबन का ग्रामीणो ने लगाए आरोप ….. कलेक्टर को शिकायत

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
103691

खबर खुलेआम

रायगढ़ विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत बोंदा मे पंचायत सचिव सुनील तिवारी द्वारा गरीबों के हक में डाका डालने का मामला सामने आया है। शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालित की और मिलकर एपीएल और बीपीएल परिवार को कम कीमत में मिलने वाली 03 माह के राशन सामग्री का गबन करने का आरोप ग्रामीणो ने लगाया है। इधर बार- बार निवेदन करने पश्चात भी ज़ब सचिव की दबंगई के आगे ग्रामीणों की नहीं सुनी गयी तो मजबूरन ग्रामीण सड़को पर उतरकर शिकायत करने उतारू हो गये।

103615
103601

कलेक्टर को ग्रामीणों द्वारा लिखे शिकायत के अनुसार ग्राम पंचायत बोन्दा में शासन के आदेश अनुसार तीन माह का चावल वितरण होना था जो कि आज तीन माह उपरांत भी आधे से ज्यादा हितग्राही को चावल वितरण सचिव तिवारी द्वारा नहीं दिया गया है। ग्राम पंचायत बोंदा मे सचिव द्वारा दुकान संचालित किया जाता है। पंचायत सचिव सुनील तिवारी पिछले 15-20 वर्षों से बोंदा पंचायत सचिव के रूप में जमा हुआ है जनता पिछले कई वर्षों से पंचायत सचिव के कार्यशाली से त्रस्त है। आज दिनांक उपरांत कभी भी चावल वितरण सही समय सही तरीके से नहीं होता आ रहा है जिसके चलते 7/9/ 25 को राशन वितरण केंद्र में ग्राम वासियों व वितरण समिति के बीच विवाद उत्पन्न हुआ है इस तरह का विवाद प्रत्येक माह होता आ रहा है जनता प्रत्येक माह चावल वितरण के समय परेशान होते आ रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने उक्त पंचायत सचिव पर आवश्यक दंडात्मक कार्रवाई करते हुए चावल वितरण को सुचारू रूप से चलने के लिए वितरण केंद्र के विक्रेता नित्यानंद थनापत को निर्देशित करने की मांग की है।किस नेता और अधिकारी का है संरक्षण?ग्रामीणों ने मीडिया के हवाले संदेह जाहिर करते हुए कहा की पंचायत मे भ्रस्टाचार करने वाले सचिव के खिलाफ मौखिक शिकायत के बाद भी सचिव सुनील तिवारी ग्राम बोंदा मे जमे है पीडीएस मे अनिनीमिता के खिलाफ शिकायत बाद भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई ना होना संदेह को जन्म देता है। अब ग्रामीणों द्वारा यह सवाल उठाया जा रहा है कि सचिव के ऊपर किस नेता और अधिकारी का संरक्षण प्राप्त है जानना लाज़मी होगा।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment