---Advertisement---

जिपं अध्यक्ष सालिक साय से जनजाति मोर्चा पदाधिकारियों ने कि मुलाकात

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
71986

डेस्क खबर खुलेआम

जशपुर। सरगुजा संभाग के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय से कांसाबेल स्थित उनके कार्यालय में सौजन्य भेंट की। इस दौरान जनजातीय समाज के उत्थान, हितों और कल्याणकारी योजनाओं को लेकर सार्थक एवं विस्तृत चर्चा हुई।बैठक में संगठन पदाधिकारियों ने समाज की प्रगति के लिए कई सुझाव दिए, जिन पर सालिक साय ने गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग के विकास के लिए संवेदनशीलता के साथ योजनाएं चला रही है।सालिक साय ने बताया कि जनजातीय समाज के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष फोकस किया जा रहा है ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंचे।इस अवसर पर सरगुजा संभाग के कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें बलरामपुर अध्यक्ष शिव शंकर मरावी, सरगुजा अध्यक्ष धनराम नागेश, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हीरा सिंह टेकाम व बिहारी लाल तिर्की, जिला महामंत्री पुरन टेकाम, कोषाध्यक्ष निशिकांत भगत, अंबिकापुर मंडल अध्यक्ष राजा चावर एवं महामंत्री कृष्ण कुमार कोरवा शामिल रहे।बैठक का माहौल उत्साहजनक और सकारात्मक रहा। पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि सालिक साय के मार्गदर्शन और विष्णु देव साय सरकार की संवेदनशील नीतियों से जनजातीय समाज को नई दिशा मिलेगी।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment