---Advertisement---

नाबालिग से छेड़खानी करना पड़ा महंगा , युवक हुआ गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20250827 WA0033

खबर खुलेआम

27 अगस्त, रायगढ़* । कोतरारोड पुलिस ने नाबालिग से छेड़खानी के मामले में आरोपित युवक सागर कुमार साहू (25 वर्ष) निवासी किरोड़ीमल नगर रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना की शुरुआत तब हुई जब पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ थाने में कल लिखित आवेदन देकर बताया कि पिछले दो सालों से आरोपी रास्ते में आते-जाते समय फब्तियां कसकर उसे परेशान करता था। परिजनों द्वारा समझाने के बाद भी उसकी हरकतें बंद नहीं हुईं। 26 अगस्त 2024 को आरोपी ने पीड़िता के कोचिंग जाते समय रास्ते में गंदी नियत से छेड़छाड़ की। इस पर थाना कोतरारोड में अपराध क्रमांक 361/2025 धारा 74, 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस की दबिश के दौरान आरोपी को किरोड़ीमल क्षेत्र में घूमते हुए पकड़ा गया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतरारोड निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, आरक्षक चंद्रेश पांडे और चूड़ामणी गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment